अब तक कोरोना मुक्त रहे पुष्कर में भी आखिर काेविड-19 वायरस ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को पुष्कर की अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला के रूप में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। संक्रमित महिला को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय के कोविड़ वार्ड में उपचार के लिए भेजा गया। उसके पति, दो बच्चे, भाई, बहन को क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा। साथ ही 5 परिजनों के साथ 4 पड़ोसी के सैंपल लेकर जांच के लिए अजमेर भेजे हैं।

26 वर्षीय संक्रमित महिला रविवार की दोपहर पति व दो मासूम बच्चे-बच्ची के साथ अहमदाबाद स्थित अपने ससुराल से पुष्कर अंबेडकर कॉलोनी स्थित पीहर आई थी। दूसरे दिन चिकित्सा टीम ने उसके घर पहुंच कर उसका एवं उसके पति का सैंपल लेकर जांच के लिए अजमेर भेजा। साथ ही घर में मौजूद सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन किया। मंगलवार सुबह पहले उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई। उसके बाद दोपहर को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली।


इसके साथ ही चिकित्सा टीम के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही चिकित्सालय प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता सहयोगी टीम के साथ संक्रमित महिला के घर पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एसडीओ देविका तोमर, डीएसपी विनोद कुमार, थानाधिकारी राजेश मीणा, तहसीलदार पंकज बडग़ुजर मय लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर घर में संक्रमित महिला के साथ मौजूद उसकेे पति, बच्चे, भाई, बहन समेत 6 जनों को एंबुलेंस में बैठा कर प्रेम प्रकाश आश्रम में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर भिजवा कर क्वारेंटाइन कर दिया।एसडीओ ने मौका निरीक्षण करते हुए संक्रमित महिला के घर के आस-पास के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी घोषित कर दिया तथा बेरिकेडिंग करवा दी। पूरा क्षेत्र नगर पालिका के सहयोग से सेनेटाइज किया गया।

अहमदाबाद में संक्रमित ननद के संपर्क में आई थी महिला

पुष्कर में संक्रमित मिली महिला पुष्कर पहुंचने से पहले अहमदाबाद में अपनी कोरोना संक्रमित ननद से संपर्क किया था। लिहाजा वह भी संक्रमित हो गई। जब वह अपने पति व बच्चों के साथ पुष्कर पहुंची, उस दौरान उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।
संक्रमित महिला की मां ने मचाया हंगामा

संक्रमित महिला की मां होम क्वारेंटाइन ब्रिज कर नागौर जिलांतर्गत ग्राम बुवाल पहुंच गई। उसे बुवाल से तत्काल पुष्कर भेजा गया। चिकित्सा टीम उसे क्वारेंटाइन सेंटर ले जाने पहुंची तो वह भडक़ गई तथा घर सूना रहने व मवेशियों की देखरेख करने का हवाला देते हुए जमकर हंगामा मचा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंची महिला से समझाइश की। उसे होम क्वारेंटाइन करने के साथ-साथ घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी।
होम क्वारेंटाइन करने पर क्षेत्रवासियों ने जतायी नाराजगी

पुष्कर उपखंड में कोरोना संक्रमण के अधिकतर मामले अहमदाबाद से आए प्रवासियों में ही सामने आए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अहमदाबाद से आए चार सदस्यीय परिवार को सेंटर में क्वारेंटाइन किया जाना चाहिए था। वहीं डॉ. गुप्ता का कहना है कि चारों की पहले दिन स्क्रीनिंग की गई। उनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसलिए उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया।
पुष्कर सिटी का पहला और उपखंड का 11वां केस

अहमदाबाद से आई महिला के रूप में मंगलवार को पुष्कर सिटी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस है, जबकि पुष्कर उपखंड का यह 11 वां केस है। इससे पहले उपखंड के बांसेली, गनाहेड़ा, किशनपुरा, डूंगरियां कलां, लेसवा समेत विभिन्न गांवों में 10 प्रवासी कोरोना की चपेट में आए। कोरोना का पहला मामला बांसेली ग्राम पंचायत में ठीक एक महिनें पहले 10 मई को सामने आया था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में एक के बाद एक कुल दस महिला-पुरूष संक्रमित हुए। सभी स्वस्थ होकर कोविड़ वार्ड से अपने घर लौट गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संक्रमित महिला अजमेर जाने के लिए एंबुलेंस में बैठते हुए।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top