अलवर गेट और रामगंज थाना इलाकाें में काेराेना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कई इलाकाें में जीराे माेबिलिटी लागू कर कंटेनमेंट घाेषित किया है, लेकिन इन इलाकाें की मंगलवार काे जाे तस्वीर नजर आई वह चिंताबढ़ाने वाली है, क्याेंकि शहर में काेराेना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है।

दाे दिन पहले उपखंड अधिकारी आर्तिका शुक्ला ने आदेश जारी कर इन क्षेत्राें काे कंटेनमेंट घाेषित करते हुए यहां जीराे माेबिलिटी की पालना सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंगलवार काे भास्कर टीम ने रामगंज थाना क्षेत्र के डेयरी फाटक के पास कहार मौहल्ले के माली के बेरा वाली गली में पुनमचंद कहार के मकान से नेमीचंद कहार के मकान तक एवं दूसरी ओर चांदमल कहार के मकान से राकेश ओमप्रकाश के मकान तक का संपूर्ण क्षेत्र, चंद्रवरदायी नगर के एफ ब्लॉक में एसबीआई बैंक के पीछे गली नंबर 2 के दोनों ओर एफ 14 से एफ 11 का संपूर्ण क्षेत्र तथा अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आगे रामदेव मंदिर जाने वाली रोड पर स्थित धारीवाल फर्नीचर हाउस वाली गली इलाकाें का जायजा लिया ताे वहां जीराे माेबिलीटी की ताे छाेड़िए लाेग आराम से घराें के बाहर तफरीह करते नजर आए, इतना ही नहीं काेराेना से बेखाैफ लाेग साेशल डिस्टेंसिंग की भी पालना इन इलाकाें में नहीं कर रहे हैं।

लापरवाही की हद ताे यह है कि इन इलाकाें में पुलिस की बेरिकेडिंग ताे की है, लेकिन आने-जाने वाले लाेगाें पर प्रभावी अंकुश नहीं है। यह स्थति इसलिए भी खतरनाक है, क्याेंकि पूरा शहर खुल रहा है, एेसी स्थति में संक्रमण फैल सकता है।

इन नियमाें की हाेनी चाहिए पालना

  • इन क्षेत्रों में रहने वाले सभी लाेग अपने आवास से बाहर आवागमन नहीं करेंगे। लॉकिंग एरिया में जनसाधारण के अावागमन काे प्रतिबंधित किया गया है।
  • इन क्षेत्रों में व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री (चिकित्सकीय सेवाओं को छोड़कर) शिक्षण संस्थाओं, रेस्टोरेन्ट, होटल, खोमचे, खाने पीने इत्यादि की वस्तु रखने वाले ठेले, मांस विक्रय केन्द्र, दुकाने एवं फेरी वाले बन्द रहेंगे।
  • सभी सामूहिक गतिविधियां, रैली, जुलूस सभा प्रतिबन्धित हैं। पूर्व में जारी समस्त प्रकार की स्वीकृतियां, अनुमति पत्र एवं पास तुरन्त प्रभाव से निरस्त किये गये हैं।
  • इन क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित एन्ट्री पाइंटस पर चिकित्सा विभाग द्वारा टीम नियुक्त की जाएगी। इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना स्क्रीनिंग के कोई भी व्यक्ति संबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करे।
  • यह प्रतिबंध बीमार व्यक्तियों, चिकित्सकीय आपात स्थिति से प्रभावित व्यक्तियों के लिये लागू नहीं होगा। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध भारतीय दंड सहिता, राजस्थान महामारी अध्यादेश एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

रामगंंज थाना क्षेत्र, सुभाषनगर, संजरनगर दाेपहर 2.30 बजे : बेलगाम आवाजाही

पिछले दिनाें इस इलाके में संक्रमित लाेग पाए जाने के बाद प्रशासन ने इलाके काे कंटेनमेंट जाेन घाेषित करते हुए बेरीकेडिंग लगाकर नियमाें की पालना कराने की व्यवस्था की थी, लेकिन जिस गली में संक्रमित मिला था, वहां काेई राेकटाेक नहीं। लाेग बेराेकटाेक बेखाैफ हाेकर घराें से बाहर आ जा रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति के घर में भी लाेगाें का अाना-जाना जारी है। लाेग घराें के बाहर निकल कर बाइक और साइकिल पर बेराेकटाेक आ जा रहे हैं। शहर के अन्य इलाकाें के लाेग भी इस क्षेत्र में बेराेकटाेक आ-जा रहे हैं।

कंटेनमेंट एरिया के धाेलाभाटारात 9 बजे : खुली रहीं कई दुकानें

कंटेनमेंट एरिया धाेलाभाटा रेलवे क्रासिंग राेड से रामदेव मंदिर जाने वाली सड़क पर धारीवाल फर्नीचर हाउस वाली गली में मंगलवार काे इलाके की तस्वीर यह थी कि इस इलाके में लाेग झुंड के रूप में सड़काें पर तफरीह कर रहे थे और गप्पे लगा रहे थे। लाेगाें काे न ताे काेराेना का खाैफ है और न ही जीराे माेबिलिटी के नियम-कायदाें की चिंता है, लेकिन इस हालत के खतरनाक नतीजे सामने आने की आशंका है, क्याेंकि यहां न ही साेशल डिस्टेंसिंग की काेई पालना कर रहा है। पुलिस ने धारीवाल फर्नीचर वाली गली में सिर्फ बल्लियाें से रास्ता बंद किया है। रात 9 बजे बाद भी इलाके की दुकानें खुली हैं और आने-जाने वालाें काे राेकने और टाेकने वाला इलाके में काेई नहीं है।






Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top