उपखंड अधिकारी उत्सव कौशल ने कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर कोविड-19 की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना के आदेश दिए। उपखंड अधिकारी उत्सव कौशल गांव बैलारा खुर्द, अवार तथा बावैन पहुंचे जहां उन्होंने गांव का अवलोकन किया और कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उपखंड अधिकारी ने गांव में पॉजिटिव निकले मरीजों के घर के आसपास घरों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बैलारा खुर्द में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस संक्रमण निगरानी समिति के इंचार्ज रमेश चंद शर्मा से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बैलारा खुर्द छोटा गांव होने के कारण पूरे गांव में कर्फ्यू लगाने की आवश्यकता है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू लगाने के अधिकार जिला कलेक्टर को होते हैं इस संबंध में जिला कलेक्टर से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि मंगलवार को बैलारा खुर्द में दूसरा पॉजिटिव केस और मिला है। इसको देखते हुए पूरे गांव में कर्फ्यू लगाने की आवश्यकता है। वही एसडीएम उत्सव कौशल ने बैलारा कला, अवार, बावैन क्वारेंटाइन सेंटरों तथा तीनों गांव में लगाए गए कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटरों पर क्वारेंटाइन किए गए लोगों से मिलकर व्यवस्था का हाल जाना। साथ ही वहां मौजूद लोगों को अनुशासन में रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोरोना निगरानी समिति के सदस्य दिनेश शर्मा, गिर्राज कोली आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें