अनलाॅक-1 में अब राेडवेज बस चलने की शुरुआत हाे रही है। बुधवार से भीलवाड़ा आगार की चार बस संचालित हाेंगी। ये भीलवाड़ा से जयपुर, देवली, उदयपुर के लिए चलेंगी। इनके अलावा अन्य बस भी हैं, जिनका ठहराव भीलवाड़ा में होगा। इनमें कोटा, उदयपुर और जोधपुर जाने वाली बस शामिल हैं। अभी 10 जून तक प्रायोगिक तौर पर चलाया जा रहा है। रुझान के आधार पर आगे की योजना तैयार हाेगी। बुकिंग विंडो पर लगनी वाली भीड़ से बचने और कोरोना के मद्देनजर भीड़ से बचाव के लिए ऑनलाइन बुकिंग का भी विकल्प है। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर छूट भी मिलेगी। इसके अलावा बस में यात्रा के लिए अाने वाले यात्रियाें काे डिपाे परिसर में प्रवेश से पहले सेनिटाइज किया जाएगा। उसका नाम पता अाैर जाने वाली जगह का नाम नाेट हाेगा। टेंप्रेचर भी मापा जाएगा। बस डिपाे से निकलने के बाद अगले स्टाॅपेज पर रूकेगी। बीच में काेई सवारी नहीं ली जाएगी। सीटों की पूरी क्षमता को अनुमति मिली है, लेकिन क्षमता से ज्यादा टिकट नहीं बिकेंगे।

भीलवाड़ा से रूट पर चलने वाली और बाहर से आकर भीलवाड़ा ठहराव वाली बसें

  • सुबह 7 बजे जयपुर वाया शाहपुरा, केकड़ी
  • सुबह 7.30 बजे जयपुर वाया बिजयनगर, नसीराबाद, किशनगढ़ (वापसी दोपहर 2.30 बजे)
  • सुबह 8 बजे देवली वाया शाहपुरा, जहाजपुर (वापसी दोपहर 12.15)
  • सुबह 10 बजे उदयपुर वाया गंगापुर, राजसमंद, नाथद्वारा (वापसी दोपहर 3 बजे)
  • चित्तौड़ आगार की बस भीलवाड़ा से सुबह 6.45 बजे रवाना, हमीरगढ़ और गंगरार होते हुए चित्तौड़ सुबह 8.15 पहुंचेगी। चित्तौड़ आगार की बस भीलवाड़ा से सुबह 11 बजे रवाना, हमीरगढ़ और गंगरार होते हुए चित्तौड़ दोपहर 12.30 पहुंचेगी। चित्तौड़ से कोटा जाने वाली बस बिजौलियां (सुबह 9 बजे) होते हुए जाएगी। कोटा से चित्तौड़ जाने वाली बस बिजौलियां (दोपहर 2.30 बजे) होते हुए जाएगी।
  • जोधपुर से सुबह सात बजे कोटा वाया पाली, भीलवाड़ा दोपहर (1.30 बजे), मांडलगढ़ (2.15), बिजौलियां (3.15) , बूंदी होकर शाम 5 बजे कोटा पहुंचेगी।
  • कोटा से सुबह सात बजे जोधपुर वाया बूंदी, बिजौलियां (सुबह 8.45बजे), मांडलगढ़ (9.45), भीलवाड़ा 10.30), पाली होकर शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
  • जयपुर से (वॉल्वो) सुबह 11 बजे उदयपुर वाया किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा (दोपहर 3.45 बजे) चित्तौड़गढ़ होते हुए शाम 7 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
  • उदयपुर से सुबह 10 बजे जयपुर वाया चित्तौड़, भीलवाड़ा (दोपहर 1.30 बजे), अजमेर, किशनगढ़ होते हुए शाम 6.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह मंगलवार गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
  • बीकानेर से कोटा वाया देवली (शाम 3.45 बजे), बूंदी होते हुए कोटा शाम को 5.50 पर पहुंचेगी।
  • कोटा से बीकानेर वाया देवली (सुबह 10.05), केकड़ी, अजमेर, मेड़ता, नागौर, नोखा होते हुए बीकानेर शाम को 8.40 पर पहुंचेगी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top