नगरपालिका और ग्राम पंचायत बाड़ौलिया की जमीन के लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए एसडीएम रामसुख गुर्जर ने विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के निर्देश पर ग्राम पंचायत बाड़ोलिया और नगरपालिका रावतभाटा की जमीन का सीमा ज्ञान के लिए टीम गठित की। जिसने बुधवार को नाप चौख कर यह निशानदेही की नगरपालिका की कौन सी जमीन है और बाड़ोलिया की कौन सी जमीन है। पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने बताया कि लंबे समय से यह पता नहीं चल रहा था कि नगरपालिका की बाडोलिया पंचायत से सटी हुई जमीन कौन सी है।
ऐसे में विवाद की स्थिति बनती है। विवाद की स्थिति के कारण कई लोगों ने जमीनों पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में राजस्व का नुकसान हो रहा है। विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के सामने मामले की जानकारी दी गई। जिस पर सीमा ज्ञान कराया गया है।
पालिका की जमीन पर है कब्जे पालिका हटाने की कार्रवाई करेगी
सीमा जानकारी के बाद पालिका को यह पता लगा कि पालिका की जमीन पर कब्जे हैं। यहां पर कई लोगों ने भूखंड भी काट दिए हैं। पालिका ऐसे सभी अवैध कब्जे को हटाएगी। पालिका अधिकारी के अनुसार अवैध कब्जे कर भूखंड काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
पालिका नई कॉलोनी विकसित करेगी गरीबों को फ्री में मिलेंगे मकान
नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने बताया कि बाडोली और नगरपालिका रावतभाटा की सीमाओं पर नई कॉलोनी विकसित की जाएगी। यहां पर गरीबों को फ्री में मकान भी मिलेंगे। साथ ही वृद्धा आश्रम और जनउपयोगी कई सुविधाएं इस जमीन पर उपलब्ध होगी।
एसडीएम ने यह बनाई थी टीम
नगर पालिका रावतभाटा नगर पालिका एवं पंचायत की सीमा ज्ञान को लेकर टीम का गठन किया गया। जिसमें रावतभाटा तहसील दार नारायण गिरी गोस्वामी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महेश कुमार गुर्जर, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता राहुल बुंदेला, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मारू, निरीक्षक नाहरसिंह, ललित टेलर अब्दुल सत्तार, पटवारी सुरेश मीणा, किशोरी लाल सैनी, रोहणी महावर शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें