उपखंड क्षेत्र के हीरादेसर ग्राम पंचायत के ग्राम सोपड़ा में कृषि कार्य करते हुए कुंभाराम पुत्र गुदड़ राम गोदारा की करंट लगने से मौत हो गई। भीराराम पुत्र गुदड़ राम गोदारा में पुलिस थाना भोपालगढ़ में रिपोर्ट देकर बताया कि कुंभाराम पुत्र गुदड़ राम गोदारा उम्र 40 वर्ष निवासी सोपड़ा ग्राम पंचायत हीरादेसर सोमवार शाम को अपने नलकूप पर कृषि कार्य कर रहा था।
इस दौरान नलकूप चालू करने गया तो करंट के चपेट में आ गया। बारिश के कारण जमीन गीली होने से करंट लगा और धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस में कार्य कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए और कुंभाराम को भोपालगढ़ सरकारी अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपर्द कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें