जिले में मंगलवार को एक साथ 13 नए कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें सात महाराष्ट्र और तीन दिल्ली एनसीआर से लाैटे थे। वहीं ओमान से लाैटा एक व्यक्ति भी पाॅजिटिव मिला है। इनके अलावा पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाला और कैंसर मरीज भी संक्रमित है। नए केस के साथ ही जिले में 176 काेराेना पाॅजिटिव मिल चुके हैं। 13 पाॅजिटिव मरीजाें में चिड़ावा के चार, नवलगढ़ और पिलानी के दाे-दाे, मंडावरा, कलगांव, आबूसर का बास, डाडा फतेहपुरा व अलसीसर का एक-एक पाॅजिटिव शामिल है।

इनके अलावा पिलानी में वार्ड 10 की सास-बहू हैं। ये दाेनाें दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद से 3 जून काे जिले में आई थी। इधर, बुहाना के कलगांव में पाॅजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाला 23 साल का युवक भी पाॅजिटिव मिला है। जिले में पहले झुंझुनूं के वार्ड 1 में पाॅजिटिव के संपर्क में आने वाला चार लाेग पाॅजिटिव मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top