मंगलवार को पुलिस ने सीओ खींबसिंह राठौर के नेतृत्व में गांव गुर्जर बलाई स्थित क्रेशर के क्वार्टर से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री को बरामद की है। पुलिस ने मौके से 9375 मीटर डिटोनेटर फ्यूज वाॅयर, 73 किलो अमोनियम नाइट्रेट को जब्त किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से पहाड़ में विस्फोट कर अवैध खनन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। रुदावल एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि गांव गुर्जर बलाई स्थित जगदम्बा क्रेशर के पास स्थित क्वार्टर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। जिसे अवैध खनन के विस्फोट में काम लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें