बसों के टैक्स माफ को लेकर मंगलवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ हुई बस ऑपरेटर्स की वार्ता बेनतीजा रही। दोनों के बीच में दो घंटे वार्ता चली, लेकिन ऑपरेटर्स 6 माह के टैक्स माफ करने पर अड़े रहे।
मंत्री के सामने आल राजस्थान कान्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 3 महीने के माफ किए जा रहे टैक्स का विरोध करते हुए 6 माह का माफ करने की मांग रखी।
एसो. अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने बताया गुजरात सरकार ने 6 माह का टैक्स माफ कर दिया है। सरकार गुरुवार तक 6 माह का टैक्स माफ नहीं करती है तो बसों को आरटीओ-डीटीओ ऑफिसों में वापस खड़ा किया जाएगा। हड़ताल की वजह से प्रदेश में 9 वें दिन से प्राइवेट बसें नहीं चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें