पहले सीमा सील करने और फिर आदेश के बदलने के मामले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सरकार पर निशाना साधा है। पूनियां ने कहा कि सरकार किस तरीके से काम करती है। इसकी बानगी आज देखी गई। कुछ घंटों पहले सीमा सील करने का आदेश देती है। एक लंबी सी आदेश की प्रतिलिपी जारी होती है। इससे इंप्रेशन जाता है कि जैसे प्रदेश में आपातकाल लागू हो गया हो। फिर सरकार यू टर्न करती है। फिर उसी आदेश को बदला जाता है। नए आदेश में कहा जाता है कि सीमा सील करने के आदेश को सीमा पर केवल आवागमन को नियंत्रित करना पढ़ा जाए। आदेश बदलना सरकार की कमजोरी दर्शाता है। इससे सरकार ने राजस्थान की जनता का भी मनोबल कमजोर करने का प्रयास किया है। इस सरकार की प्राथमिकता कोविड के संक्रमण को रोकने की बजाय उन आशंकाओं और धारणाओं पर ज्यादा है, जिनसे ये चिंतित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें