केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर अब 15 साल या इससे अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए पढ़ना लिखना योजना चलाएगी। साक्षरता विभाग इन दिनों इस योजना की तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा वीसी के जरिए साक्षरता विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान भी इस योजना का पर चर्चा होगी। साथ ही सतत साक्षरता के कार्यक्रमों और जिलों में रिकार्ड संधारण की स्थिति की जिलेवार समीक्षा भी की जाएगी। पढना लिखना योजना के लिए प्रदेश में 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें 60 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार और 40 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार का होगा। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों ही प्रकार के इलाकों में संचालित होगी। इसमें असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 4 माह का एक चक्र तय किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें