वर्चुअल कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से प्रांत 3233 ई-1 प्रांतीय अधिवेशन व चुनाव हुए। ये पहला माैका है जब ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के जरिए तृतीय प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव हुए। कॉन्फ्रेंस में 70 से अधिक प्रांत 3233ई-1 के लॉयन व लियो सदस्यों ने भाग लिया। नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने नॉमिनेशन फ़ॉर्म की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें प्रांत के वर्ष 2020-21 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज गोयल, सचिव रोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक दुआ को चुना गया।
लियो क्लब भिवाड़ी द्वारा लियो अनीश ख़ान को सह- मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के लिए नॉमिनेशन फ़ॉर्म का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। आईपी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सज्जन अग्रवाल ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष अनीश खान को लियो मल्टीपल 3233 में वॉइस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के लिए नामांकन भरा। कॉन्फ्रेंस का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि प्रांतपाल अशोक ठाकुर, सह प्रांतपाल आलोक अग्रवाल, द्वितीय प्रांतपाल सुनील गोयल, एलडीसी नरेश अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल मौजूद थे। लियो क्लब सीकर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivam becomes Provincial President, Pankaj Vice Chairman
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top