कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर ओम कसेरा ने नयापुरा, गुमानपुरा, रामपुरा, उद्याेग नगर, आरके पुरम और विज्ञान नगर थाना क्षेत्राें के काेराेना प्रभावित एरिया में कर्फ्यू लगाया है। कुछ क्षेत्राें में कर्फ्यू का एरिया बढ़ाया है।
थाना गुमानपुरा में कर्फ्यू का एरिया बढ़ाते हुए नमाना हाउस से चित्ताैड़ा किराना की गली तक किया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र में माेती महाराज मन्दिर क्षेत्र, शिव चौक, सब्जीमण्डी में 22 जून तक कर्फ्यू लगाया गया है। थाना विज्ञान नगर में सेक्टर 1-एल से संजय नगर तक व मुख्य नूरी जामा मस्जिद रोड तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है। थाना आरकेपुरम के स्वामी विवेकानन्द नगर में 21 जून तक कर्फ्यू लागू किया है। थाना कोतवाली के गुलाबबाड़ी में 21 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
थाना बोरखेड़ा में स्थित वैभव नगर, बजरंग नगर में 21 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। थाना उद्योग नगर में प्रेमनगर थर्ड में 21 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। थाना नयापुरा में बीजासन माता जी की गली, मुक्ति मार्ग नयापुरा में 22 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगया गया है। थाना भीमगंजमंडी में तेलघर नेहरू नगर में 22 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें