कर्नाटक के अशोकपुरम से सोमवार सुबह 11ः42 बजे 14वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन 742 यात्रियों को लेकर जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंची।कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी राजस्थानियों को उनके घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें लगातार चल रही हैं।

अब तक 14 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 15638 प्रवासी राजस्थानी आए हैैं। जोधपुर में अन्य राज्यों के रह रहे 7469 श्रमिकों को 12 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उनके गृह राज्य में निशुल्क पहुंचाया गया है। जोधपुर से गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे को 95 लाख 47 हजार 420 की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग
आईएएस वंदना सिंघवी ने बताया है कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी का कर्नाटक सरकार का यात्रा पास, नाम, पता, मोबाइल नंबर व कहां जाना आदि सूचना का मिलान कर उन्हें व उनके सामान को सेनेटाइज कर बाहर लाकर रोडवेज बसों से संबंधित जिलों में भेजा गया।

17 रोडवेज बसों से गृह जिलाें में भेजा
रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि 655 यात्रियों को 17 रोडवेज बसों से उनके गृह जिले भेजा गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में जोधपुर के 170, बाड़मेर के 322, नागौर के 89, अजमेर में 20, जयपुर के 22, अलवर 10, चूरू 18, दौसा 3, भरतपुर 7, बीकानेर 14, धौलपुर 2, सीकर 11, करौली 27, झुंझुनूं 3, हनुमानगढ़ के 4, जालोर के 6, जैसलमेर के 8, पाली के 3 व टोंक के 7 यात्री आए, जिन्हें रोडवेज बसो से उनके गृह जिले में भेजा। अन्य स्थानीय यात्री स्वयं के साधनों से गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कर्नाटक के अशोकपुरम से स्पेशल ट्रेन के भगत की कोठी स्टेशन पहुंचने पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top