असाड़ा निवासी कक्षा 9 में पढ़ने वाली यशस्वी राजपुरोहित घर पर मास्क तैयार का ग्रामीणों को वितरित कर रही है। यशस्वी के इस प्रयास की हर कोई दाद दे रहा है। छोटीसी उम्र में बड़ी सोच रखने वाली यशस्वी ने बताया कि उसे सिलाई मशीन चलानी नहीं आती है फिर भी मम्मी के सहयोग से मशीन चलाना सीखा। अब खुद मशीन पर मास्क तैयार कर रही है ताकि गांव में ग्रामीणों को निशुल्क बांट सके। यशस्वी घर पर कुछ समय पढ़ाई, खेल में बिताने के बाद मास्क बनाने में लग जाती है। घंटों मेहनत कर यशस्वी ने काफी मास्क तैयार कर दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें