रणुजाधाम तीर्थ परिसर में ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक इसमें अपना योगदान दें। सचिव दलपत जैन ने बताया कि रणुजाधाम के ट्रस्टी पवन कुमार लूंकड़, मदनलाल लूंकड़, महावीर लूंकड़, मितेश लूंकड़, हनुमान पालीवाल, रामचंद्र डांगी, नगराज प्रजापत, विक्रमसिंह, कृष्ण कुमार के साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी, अशोक चौपड़ा, धर्मेश चौपड़ा, हीरालाल प्रजापत, गौतम चौपड़ा, सुरेश गोठी, ललित श्रीश्रीमाल, सुरेश बाघमार ने पौधरोपण का कार्य किया।
बरसात के मौसम अधिकाधिक पौधरोपण करें
विश्व पर्यावरण दिवस पर बालोतरा वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (रामकी) के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सरपंच रूपाराम, ग्रामसेवक जगदीशसिंह चारण, वार्डपंच कुशालसिंह, रामकी मैनेजर निशांत झा व गोमदराम गेंवा ने ग्राम पंचायत भवन खेड़ में सफाई करवाकर पौधरोपण किया। वहीं ग्रामीणों को बरसात के मौसम में अधिकाधिक पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प दिलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें