छबड़ा थर्मल की एक कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर महेश सिंह अहीर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए कंपनी की ओर से उसके खाते में गलती से डाले साढ़े 19 लाख रुपए वापस लौटा दिए। बारां नागरिक सहकारी बैंक शाखा के कैशियर ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि छबड़ा थर्मल में इंडवेल कंपनी के ऑपरेटर महेशसिंह का उनकी बैंक में खाता है।

कंपनी की ओर से उसके खाते में साढ़े 19 हजार रुपए डालने थे, लेकिन गलती से साढ़े 19 लाख रुपए डाल दिए। इतनी बड़ी रकम खाते में अचानक डलने पर ऑपरेटर व बैंक कर्मी भी चौक गए। बाद में ईमानदारी का परिचय देते हुए यह राशि कंपनी के खाते में महेशसिंह ने वापस लौटा दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top