कोरोना महामारी ने लोगों को बहुत कम ख़र्च में शादी करने का पाठ पढ़ा दिया है। लाखों की लागत से होने वाली शादियां लॉकडाउन के दौर में कौड़ियों में हो रही हैं। ऐसी ही एक शादी शुक्रवार को कस्बे के कसाई मोहल्ले में हुई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सभी महमान मास्क लगाए रहे। महिलाएं भी दुपट्टों से मुंह ढंके थीं और पूरी तरह सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए शादी हुई। कस्बा निवासी सलीम चौधरी की पुत्री मुस्कान की बरात सुकेत निवासी इंसाफ चौधरी के पुत्र वसीम चौधरी की आई थी।
सैंकड़ों बरातियों के बजाय एक गाड़ी में दूल्हा सहित परिवार के छह सदस्य आए। ना घोड़ी, ना बाजा, बिंदोरी, निकासी कुछ नहीं और बिना धूमधाम के मस्जिद में निकाह की रस्म हो गई तथा बिना दहेज के दुल्हन की विदाई हो गई। यहां पहले से निकाह की तैयारी थी। मौलवी साहब सहित वकील, गवाह पहले से मौजूद थे। बारात आते ही निकाह की रस्म शुरू हो गई। सोशल डिस्टेंस में रहते हुए वकील ने गवाहों के सामने दूल्हा-दुल्हन से इजाजत ली और दोनों ने कहा कबूल है। मौलवी साहब ने भी एक मीटर की दूरी पर बैठ कर निकाह पढ़ा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें