जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती बारां के मीट मार्केट तालाबपाड़ा निवासी 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसे वहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां शाम को उसकी मौत हो गई। शनिवार को कोटा से सीसवाली की प्रसूता और समरानियां की बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
पीएमओ डॉ. अख्तर अली ने बताया कि तालाबपाड़ा निवासी 17 वर्षीय युवक 1 जून को फीवर और डायरिया से तबीयत खराब होने पर निजी डॉक्टर को दिखाया था। 2 जून की रात 11 बजे जिला अस्पताल मेंे भर्ती कराया था। यहां पर भी आराम नहीं मिलने पर 3 जून को सुबह 5 बजे कोटा रैफर कर दिया।
सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि कोटा के निजी अस्पताल में ही युवक की तबीयत बिगड़ने पर 5 जून को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट में शनिवार को पाॅजिटिव मिली। कोटा मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर सुशील ने बताया कि बारां निवासी कोराेना पॉजिटिव 17 वर्षीय किशोर की शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मौत हो गई। उसको मस्तिष्क ज्वर की शिकायत भी थी।
3 की मौत, 37 जने हुए रिकवर, अब 18 केस ही एक्टिव
सीएमएचओ डॉ. नागर ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पांच जनों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इस प्रकार कुल 58 में से 37 जने रिकवर हो गए हैं। इनमें से 6 जनों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। शनिवार को सीसवाली निवासी प्रसूता और समरानियां निवासी बालिका को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं तीन जनों की मृत्यु हुई है। ऐसे में कुल 18 केस ही एक्टिव हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें