काेराेना पॉजिटिव मरीज के अंतिम संस्कार में लगी टीम पीपीई किट निस्तारण करने में लापरवाही बरत रही है। ऐसी अनदेखी से कभी भी कोई संक्रमण की चपेट में आ सकता है। किट खाेलने के नियम चिकित्सा विभाग पहले भी कई बार मेडिकल टीम और अंतिम संस्कार कराने वाले लोगों को समझा चुका है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की जा रही है। सबसे बड़ा खतरा यह है कि इस्तेमाल के बाद पीपीई किट का सही तरीके से निस्तारण तक नहीं किया जा रहा है।
‘दैनिक भास्कर’ ने शुक्रवार काे काेराेना से जान गंवाने वाले अधेड़ का अंतिम संस्कार कराने वाली टीम पर नजर रखी, ताे कई लापरवाही सामने आई। अंतिम संस्कार के बाद टीम पहले मुक्तिधाम के बाहर सड़क पर ही किट उतार देती थी, लेकिन अब यह किट पुष्कर राेड स्थित एसटीपी सेंटर के गेट पर उतारे जा रहे हैं। शुक्रवार काे टीम के सदस्य वैन में एसटीपी सेंटर पहुंचे, जहां आम कपड़ों की तरह ही पीपीई किट उतारे गए।
सुरक्षा का ध्यान नहीं रख रहे
इस दौरान किसी ने भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। पीपीई किट उतारने के बाद उन्हें बिना दास्तानों के हाथ नहीं लगाना होता है, लेकिन टीम के सदस्यों ने बायाे मेडिकल वेस्ट की थैली में पीपीई किट काे सामान्य कपड़ों की तरह ठूंस दिया। इतना ही नहीं इसे बिना सील किए वैन के पिछले हिस्से में पटक दिया गया।
पीपीई किट के इस्तेमाल की गाइड लाइन
जेएलएन अस्पताल के काेविड-19 वार्ड में डयूटी कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि पीपीई किट के लिए आईसीएमआर की गाइड लाइन है। पीपीई किट के लिए अस्पताल में अलग से कमरा बनाया हुआ है। सबसे पहले सिर पर पहना फेस मास्क शील्ड उतारी जाएगी। मुंह के मास्क काे उतारने के बाद ग्राउन काे उलटा उतारा जाएगा, ताकि अंदर से जाे हिस्सा साफ है वही शरीर पर टच हाे। जूतों के कवर काे उतारने के बाद एक-एक करके दाेनाें दस्तानों काे उलटा ही उतारा जाएगा।
इन सभी काे एक अन्य साथी की मदद से उतारेंगे ताकि शरीर के अन्य हिस्सों पर यह टच नहीं हाे। पीपीई किट की वस्तुओं काे बायाे मेडिकल वेस्ट की थैली में डालकर हाथों हाथ जिसने पीपीई किट पहना है वह पैक करेंगे। इसके बाद पूरे शरीर काे सेनिटाइज्ड किया जाएगा। पीपीई किट पहना व्यक्ति सबसे पहले गरम पानी से नहाएगा। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर हाथों को सेनिटाइज्ड करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें