पुलिस ने बेटी की शादी का झांसा देकर रुपए हड़पने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेटी की सगाई के नाम पर अलग अलग जगह रुपए हड़पकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने इटावा थानाक्षेत्र के रोण निवासी एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो बेटी की सगाई के नाम पर कुछ लोगों से मोटी रकम हड़प चुका है ओर आखिर में उसने उसकी बेटी की शादी अन्यत्र कर दी।
थाना अधिकारी उमेश मेनारिया ने बताया कि दुगारी निवासी फरियादी बिरधीलाल माली ने सगाई के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपए हड़पने के मामले को लेकर रोण निवासी नंदकिशोर माली के खिलाफ इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कराया था। अंता थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी इटावा थानाक्षेत्र के रोण निवासी नंदकिशोर पुत्र बाल किशन माली की ओर से अपनी लड़की की सगाई दुगारी निवासी बिरधीलाल माली के लड़के से की गई। जिसमें सगाई को लेकर लड़के के पिता से 2 लाख 90 हजार रुपए लिये गए। बाद में आरोपी ने उसकी लड़की की शादी अन्य लड़के से पीपल्दा कर दी। इसकाे लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
8 फरवरी को दिया था परिवाद
थानाधिकारी ने बताया कि दुगारी निवासी बिरधीलाल माली ने सगाई के नाम पर ₹इटावा थानाक्षेत्र के रोण निवासी नंदकिशोर पुत्र बालकिशन माली पर 290000 हड़पने का मामला परिवाद के जरिए अंता थाने में दिया था। उस पर अंता पुलिस ने कार्रवाई की।
दो जगह धोखाधड़ी कर तीसरी जगह कर दी शादी
अंता थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी निवासी नंदकिशोर माली ने अपनी लड़की की शादी को लेकर दो-दो जगह धोखाधड़ी की। जिसमें दुगारी गांव में ₹290000 एक अन्य जगह भी ₹180000 की धोखाधड़ी की थी। वही बेटी की शादी पीपल्दा में कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें