तेज उमस के बीच मंगलवार को तापमान 39 डिग्री पर ही कायम रहा। दोपहर बाद आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। बादल छाए रहने व ठंडी हवाएं चलने से उमस से राहत मिली। सोमवार को तापमान 1 डिग्री चढ़ कर 39 डिग्री पर पहुंच गया था जो लगातार दूसरे दिन स्थिर रहा।

उमस के चलते तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का असर ज्यादा नजर आया। बुधवार को भी तेज उमस जनजीवन बेहाल करेगी क्योंकि मौसम में आद्रता का स्तर 50 प्रतिशत से ऊपर रहेगा। साथ ही दोपहर के समय घने बादल छाने से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पूर्व दिशा से काले घने बादलों का जमावड़ा हुआ लेकिन लगातार दूसरे दिन नागौर को बारिश ने तरसाया। बालों के कारण तेज हवाएं चली जिससे कई इलाकों में करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। 26 जून को प्री मानसून बारिश का अनुमान है। कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बना हुआ है।
संखवास. कस्बे में मंगलवार दोपहर को हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। कई दिनों से बारिश के इंतजार में बैठे किसान को इस बारिश से राहत की सांस मिली। किसान सहदेव गोलिया ने बताया कि काफी दिनों से फसलों की बुवाई के बाद बारिश की सख्त जरूरत थी और बारिश ने खेतों में उगी फसलों में राहत पहुंचाई है।
पांचौड़ी . कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे आई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain in the district, ten days before sowing crops benefit, mercury at 39 degrees
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top