राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए 21 से 30 जून तक चलाए जा रहे कोविड-19 जागरुकता अभियान के तहत जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमेशचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया।
इस मौके पर विधायक निर्मला सहरिया, जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, कलेक्टर इन्द्रसिंह राव, पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि सबरवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रभारी मंत्री मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में कोरोना आपदा के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिससे प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत किया, कोरोना जांच की सुविधा का विस्तार, प्रवासी श्रमिकों को गन्तव्य तक छोड़ने, डोर-डोर राशन वितरण, श्रमिक स्पेशल निशुल्क बस सेवा, मोक्ष अस्थि कलश निशुल्क बस सेवा सहित जन कल्याण के फैसले लेते हुए कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने में सफलता प्राप्त की है।
साथ ही मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से संकट के इस दौर में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। इसी क्रम में प्रदेश में 21 जून से 30 जून तक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, शहर-शहर कोविड-19 जागरुकता अभियान चलाकर होर्डिंग्स, पोस्टर्स, स्टीकर्स, पम्पलेट्स, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से आमजन को कोरोनावायरस से संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंिसंग बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें