उच्च न्यायालय राजस्थान की ओर से रालसा के निर्देश पर मंगलवार को कस्बे में स्थित उपकारागृह में बंदियों एवं स्टाफ की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। इस दौरान जेलर, बंदी एवं चिकित्सक समेत 47 लोगों की जांच निगेटिव आई।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कृष्णा गुप्ता ने जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 47 बंदी मिले। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक सीताराम मीणा को समय-समय पर रसोई की साफ सफाई, बैरक व टायलेट आदि की सफाई करने सहित अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बंदियों से दिनचर्या के बारे में बातचीत करके उन्हें अधिकारों के बारे में बताया तथा उनकी पैरवी के लिए विधिक सहायता की जानकारी दी। इस दौरान राधेश्याम मीणा, रीडर गणेशराम जाट, सोनू गूर्जर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top