तहसील क्षेत्र के मिश्रौली गांव के कांग्रेस नेता रईस अहमद खान को कुछ व्यक्तियों ने जमीनी विवाद को लेकर प्राणघातक हमला कर गंभीर घायल कर दिया। खान को गंभीर हालात में कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह झगड़ा पुराने भूमि विवाद के कारण होना बताया है।


जानकारी में सामने आया कि मंगलवार सुबह मिश्रौली गांव के पास ट्रैक्टर चालक गोपाल बंजारा के साथ वह जमीन की हंकाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां हमलावर पहुंचे और रईस पर हमला कर दिया। ड्राइवर ने समीपवर्ती गांव में सूचना दी तो ग्रामीणों के एकजुट होकर आने से हमलावर भाग गए।


मौके पर थानाधिकारी रामावतार शर्मा भी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। यहां पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान, पूर्व सरपंच मेहफूज अली सहित कई कांग्रेसजन भी पहुंचे। इस हमले की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top