जयपुर डिस्कॉम के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह खबर अहम है। अक्सर लोग बिजली संबंधी शिकायत के लिए अधिकारी और कंट्रोल रूम पर कॉल करते है। कई बार फोन न मिलने अथवा बिजी होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो पाती है। इसलिए अब डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं के इंटरनेट के जरिए 10 आसान तरीकों से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की है। अब कोई भी उपभोक्ता देश के किसी भी कोने से कभी भी टि्वटर, फेसबुक, वेबसाइट, व्हाट्सएप, एसएमएस और एप शिकायत दर्ज करा सकता है।

आमतौर पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने, तार टूटने, मीटर बदलने, ट्रांसफार्मर की खराबी को दुरुस्त करवाने आदि बिजली से संबंधित अनेक तरह की समस्याओं को लेकर बिजली निगम कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन, अब डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान खोज निकाला है।

बिजली समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता 24 घंटे के दौरान किसी भी समय बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता 1800-180-6507 पर भी शिकायत दे सकते हैं।

जनता की सुविधा के लिए उठाया कदम
अधीक्षक अभियंता रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि उपभोक्ता अधिकांशत बिजली के समाधान के लिए लाइनमैन या अन्य अधिकारियों को कॉल करते है, जबकि उसी दौरान अधिकांश तौर पर लाइनमैन या अन्य बिजलीकर्मी किसी फीडर या ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में लगे होते हैं।

जिसकी वजह से वे कॉल अंटेंड नहीं कर पाते हैं। यहां तक की काम करते वक्त फोन सुनने के दौरान हादसों की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे टोल फ्री नंबर और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर नया कनेक्शन लेने, लोड बढ़वाने, नाम बदलवाने या कनैक्शन से संबंधित आवेदन अथवा शिकायतें दर्ज करवाएं।

इन तरीकों से करें ऑनलाइन शिकायतें
बेवसाइट : Bijlimitra.com
बेवसाइट : energy.rajasthan.gov.in/it system/register complaint
ई-मेल : helpdesk@jvv0nl.org
टोल फ्री : 18001806507
टोल फ्री : 1912/2203000
शिकायत के लिए वाट्सअप नंबर: 9414037085
शिकायत के लिए मैसेज नंबर : 9414037085
फेसबुक : @ managing director.jvvnl
टि्वटर :@JVVNLCCare
IVRS (Interactive Voice Response System)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now complain about electricity in 10 ways, will be resolved
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top