(शिवांग चतुर्वेदी) रेलवे द्वारा अन लॉक के बाद देशभर में 230 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इनमें से 14 ट्रेनें जयपुर से होकर गुजरती हैं। इनमें से 7 ट्रेनों को ही 100 फीसदी यात्री भार मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ट्रेनें यूपी, बिहार जैसे व्यस्ततम रूट पर संचालित हो रही हैं।जबकि इसके अलावा अन्य रूट पर संचालित हो रही ट्रेनों में 25 से 50 फीसदी ही यात्री भार आ रहा है। गौरतलब है कि अभी 90 और ट्रेनों की लिस्ट बनी है, लेकिन इनके परिचालन पर निर्णय अभी लिया जाना है।
यूपी-बिहार के लिए ट्रेन चले तो यात्रीभार बढ़े
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश भर में 230 स्पेशल ट्रेनों में 58 ट्रेनें फुल ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही हैं। इसमें सात ट्रेनें ऐसी हैं जो जयपुर से फुल होकर जा रही है।
लॉकडाउन के बाद अनलॉक में शहर खुलने के बाद व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। कोरोना मामले में वृद्धि के बावजूद भी लोगों के आवाजाही में फर्क नही पड़ा है।
नतीजा ये की जयपुर से यूपी बिहार की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनो में डिमांड ज्यादा बढ़ गयी है। जयपुर से होकर गुजर रही जोधपुर - हावड़ा सहित सात ट्रेनों में इन दिनों डिमांड सबसे ज्यादा है।
रेलवे बोर्ड ने कहा कि वर्तमान में 230 स्पेशल ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी उम्मीद मुताबिक है। इनमे 58 ट्रेनें लगभग 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ संचालित हो रही है। आने वाले दिनों में उन रूट पर ट्रेनें और बढ़ेंगी जिनपर डिमांड सबसे ज्यादा है। जयपुर से भी यूपी बिहार की ट्रेनों के बढ़ने की संभावना है। क्योंकि यात्रियो की सबसे ज्यादा आवाजाही इसी रूट की ट्रेनों में है।
100 रुपए कमाने के लिए 410 खर्च करने पड़ रहे हैं
इन दिनों ट्रेनों से मुनाफा तो दूर लागत भी नहीं मिल रही है। अभी रेलवे को 100 रुपए कमाने के लिए 410 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जयपुर से संचालित ट्रेनों में औसत 20 हजार से कम यात्री भार है।
50 फ़ीसदी से भी कम आय
रेलवे को जयपुर मंडल से होकर गुजरने वाली और यहां से शुरू होने वाली करीब 14 ट्रेनों से औसतन 50 फ़ीसदी से भी कम की आय हो रही है। इन ट्रेनों में रोजाना औसतन 15 से 18 हजार के बीच यात्री भार है। जिससे रेलवे को करीब 90 लाख की आय हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें