सरकार की ओर से विधायकाें की खरीद फराेख्त करने एवं सरकार काे गिराने के प्रयास में दर्ज मामलाें में भले ही एसीबी ओर एसओजी ने विश्वेन्द्र सिंह से पूछताछ एवं नाेटिस तामिल करवाने का भरकस प्रयास कर रही है मगर विश्वेन्द्र सिंह अनुसंधान के लिए न एसीबी ऑफिस जा रहे हैं और न ही एसओजी। एसीबी ने विश्वेन्द्र सिंह काे पहले तीन दिन में झालाना ऑफिस आने का नाेटिस दिया था। सात दिन का नाेटिस दिया है जिसमें चार दिन पूरे हाे चुके हैं।

इधर विश्वेन्द्र सिंह ने परिवार के साथ एक फाेटाे ट्विट किया है जिसमें उन्हाेंने लिखा है कि वे बंधक नहीं है। परिवार के साथ गुरुग्राम में हैं। इस फाेटाे के वायरल हाेने के साथ ही एसओजी की टीम जाे मानेसर में डेरा डाले हुए थी वह फिर सक्रिय हाे गई है।

आज हाेगी तनवीर और करणी सिंह से पूछताछ
एसओजी ने उदयपुर निवासी तनवीर तथा करणी सिंह काे मंगलवार काे बुलाया है। पुलिस की मदद से नाेटिस तामिल करवाया था। करणी सिंह के राजस्थान से बाहर हाेने की सूचना है और माेबाइल वह घर छाेड़ गया। इससे पहले भी एसओजी ने करणी और तनवीर काे 24 जुलाई काे पूछताछ के लिए बुलाया था मगर दाेनाें नहीं आए थे।

कुछ विधायक मानेसर ताे कुछ दिल्ली में ठहरे हुए हैं
एसओजी के अनुसार कुछ विधायक मानेसर स्थित हाेटल में ठहरे हुए हैं ताे कुछ दिल्ली में हैं। जिनकाे नाेटिस वाट्स एप, ईमेल से भिजवाया गया है। इधर मानेसर में ठहरी एसओजी की टीम काे साेमवार काे भी हाेटल व रिसाेर्ट प्रबंधन ने न रिकार्ड दिया न ही सीसीटीवी फुटेज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्वेन्द्र सिंह (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top