बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा की ओर से जारी व्हिप को नदबई विधायक जोंगेंद्र सिंह अवाना और नगर विधायक वाजिब अली ने नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हम पर बसपा का व्हिप लागू नहीं होता। क्योंकि, कानूनन हमारा विलय कांग्रेस में हो चुका है। स्पीकर ने मान्यता भी दे दी है। इसलिए इस व्हिप को रद्दी की टोकरी में डालना चाहिए।

इधर, बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा है कि बसपा के टिकट पर जीते सभी 6 विधायकों ने अगर व्हिप का उल्लंघन किया तो उनकी सदस्यता रद्द होगी। वहीं, सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक मदन दिलावर की बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय संबंधी याचिका खारिज कर दी।

इससे बसपा में भी निराशा है। क्योंकि बसपा इसमें भी पक्षकार बनना चाहती थी। इधर, नदबई विधायक जोगेंद्रसिंह अवाना ने भास्कर से बातचीत में कहा कि इस मामले में बसपा चुनाव आयोग में भी जा चुकी है, जहां हमारे विलय को मान्यता मिली हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top