थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के बालक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पीड़िता का ही रिश्तेदार है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

रैणी थाना प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा के अनुसार पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया कि शुक्रवार को वह 5 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों के घर पर खेलने के लिए छोड़ कर भैंस चराने चली गई। वह अक्सर दोनों बच्चों को यहां छोड़ जाती थी।

शनिवार को दुबारा रिश्तेदारों के घर छोड़कर जाने लगी तो बच्ची रोने लगी और वहां छोड़ने से मना किया। मां से बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी बालक ने उसके साथ गंदा काम किया था। सारा घटनाक्रम जानने के बाद बच्ची की मां सकते में आ गई। शनिवार को उसने लिखित शिकायत देकर रिश्तेदारों के 12 साल के बालक के पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top