नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर अभियुक्त काे गिरफ्तार कर लिया। नयाशहर पुलिस थाने के एसएचओ भवानीसिंह ने बताया कि मुक्ताप्रसाद नगर में रहने वाली महिला मजदूरी कर अपनी 15 साल की बेटी का पालन-पाेषण करती है। फैक्ट्री में काम करने वाला हंसराज नायक 26 जून काे उसकी बेटी काे बहला-फुसलाकर अपने साथ नाेखा ले गया।
वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आराेप सही पाए जाने पर अभियुक्त काे गिरफ्तार कर लड़की काे बरामद कर लिया है। पीड़िता की मां की ओर से पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में आराेप लगाया गया है कि हंसराज के भाग किसनाराम और बहिन बालू ने भी सहयाेग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें