काेराेना की लगातार विस्फाेटक हाेती जा रही स्थितियाें के बीच आईएएस नमित मेहता ने शनिवार काे बीकानेर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। सरकार ने दिन पहले ही उनका तबादला जैसलमेर से बीकानेर कलेक्टर के पद पर किया है। बीकानेर कलेक्टर रहे कुमारपाल गाैतम काे आरयूआईडीपी के प्रदेशभर में चल रहे काम संभालने के लिए प्राेजेक्ट डायरेक्टर के पद पर लगाया है।

शनिवार दाेपहर काे बीकानेर पहुंचे मेहता ने पदभार ग्रहण के साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ए.एच.गाैरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियाें से हालात की प्राथमिक जानकारी ली। कहा, कानून-व्यवस्था की स्थिति में समझाैता नहीं।

जहां कर्फ्यू-कंटेनमेंट जाेन है वहां सख्ती से इंतजाम करें। मेडिकल काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ.एलए गाैरी, सुपरिटेंडेंट डाॅ.माेहम्मद सलीम, सीएमएचओ डाॅ.बीएल मीणा आदि से स्क्रीनिंग, जांच, उपचार के इंतजामाें का ब्याैरा लेकर कहा, हर हाल में मरीजाें काे राहत पहुंचाने के लिए काम हाेना चाहिए।

गाैरी कमेटी काेविड राेगियाें के लिए सेंटर तलाश रही

राेगियों की बढ़ती तादाद देखते हुए एडीएम प्रशाासन ए.एच.गाैरी की अध्यक्षता वाली एक कमेटी उन जगहाें काे चिह्नित कर रही है जिन्हें काेविड केयर सेंटर के रूप में विकसित कर मरीजाें काे रखा जा सकें। हालांकि पीबीएम जनाना हाॅस्पिटल के नए बने हुए भवन काे डेडिकेटेट काेविड हाॅस्पिटल या केयर सेंटर में रूप में काम लिया जा सकता है लेकिन हाॅस्पिटल एवं जिला प्रशासन के लगातार प्रयासाें के बावजूद यहां व्यवस्थाएं मुकम्मल नहीं हाे पाई है। अब तक यहां बैड का इंतजाम भी नहीं हाे पाया है। अब निजी हाॅस्पिटल, निजी भवनाें काे केयर सेंटर के रूप में उपयाेग लेने के विकल्प पर फिर से प्रयास शुरू हुए हैं।

50 से अधिक लाेगाें का काेई समाराेह नहीं हाेगा, अधिकारी-कर्मचारी ऐसे आयाेजन में शामिल हुए ताे कार्रवाई

बीकानेर के संक्रमित लाेगाें में कई ऐसे हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि बड़े भाेज समाराेहाें में शामिल हुए। कलेक्टर मेहता का कहना है, 50 से अधिक लाेगाें के शादी-समाराेह लाेग किसी भी सूरत में न करें। प्रशासन इन पर सख्ती बरतेगा। इतना ही नहीं किसी भी बड़े अायाेजन में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए ताे उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top