स्वतंत्रता दिवस पर किसी तरह की गड़बड़ी राेकने के लिए सुरक्षा एजेंसियाें काे अलर्ट किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पाक समर्थित आतंकवादी संगठन, जेहादियाें की ओर से किसी घटना काे अंजाम देने की आशंका जताते हुए सुरक्षा एजेंसियाें काे अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर हाेने वाले समाराेह में वीआईपी-वीवीआईपी लाेगाें काे नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सुरक्षा एजेंसियाें काे जिलाें में पूरी तरह सतर्क रहने और सूचनाएं जुटाने की हिदायत दी गई है। बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले पाकिस्तान सीमा से लगते हैं। इसके अलावा हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर जिलाें की सीमा हरियाणा-पंजाब से भी लगती है। इसे देखते हुए चाराें जिलाें में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

एडवाइजरी की खास बातें

  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित संगठन और लाेगाें की गतिविधियाें पर निगरानी रखी जाए।
  • प्रशिक्षित वाॅचर्स काे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाेटल, सराय, धर्मशालाओं, धार्मिक स्थलाें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्राें में लगातार नजर रखनी हाेगी।
  • हाइवे चेकपाेस्ट पर मुस्तैदी रखी जाए। राज्य-जिलाें की सीमाओं पर अस्थाई चेक पाेस्ट लगाकर अवैध हथियार, विस्फाेटक हाेने की दृष्टि से वाहनाें की गंभीरता से चेकिंग की जाए।
  • संदिग्ध लाेगाें का पता लगाकर उन पर नजर बनाए रखें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fear of terrorist attack on 15 August
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top