पिछले कई दिनों से हो रही बादलों की आवाजाही और शुक्रवार को बारिश के बाद शनिवार को आसमान साफ रहा। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला। दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भी फिलहाल बीकानेर में बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई है।
गांवों में अच्छी और शहर में हल्की बारिश का असर शनिवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला। हालांकि आसमान साफ रहा, लेकिन मौसम में नमी बना रही। रात का तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन के तापमान में भी कमी रही। 40 डिग्री के इर्द-गिर्द चल रहा अधिकतम पारा 37.3 डिग्री पहुंच गया। फिलहाल बीकानेर में अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि अगस्त में यहां अच्छी बारिश हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें