काेविड-19 पाॅजिटिव राेगियाें का आंकड़ा ताे कम हो रहा है, लेकिन इस बीमारी से हाेने वाली माैतें थम नहीं रही। शनिवार काे भी दाे पाॅजिटिव की माैत हाे गई। इनमें से एक 32 वर्षीय युवक कई दिनाें से काेविड हाॅस्पिटल में भर्ती था।
दूसरे की माैत के बाद हुई जांच में रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। इन दाे माैताें के साथ ही अब तक बीकानेर में 40 काेविड पाॅजिटिव की जान जा चुकी है। 27 नए पाॅजिटिव रिपाेर्ट हुए हैं। ऐसे में बीकानेर में अब तक 1696 पाॅजिटिव व्यक्ति सामने आ चुके हैं। मतलब 1700 के पास पहुंचे पाॅजिटिव के आंकड़े में से 40 माैतें हुई यानी अब भी लगभग 2.4 फीसदी पाॅजिटिव की इस बीमारी से माैत हाे रही है।

किशोरी खुदकुशी प्रकरण...सहमति के बाद टाला पाेस्टमार्टम

​​​​​​​आमताैर पर मेडिकाे लीगल केस यानी एमएलसी के दाैरान प्रत्येक मृतक का पाेस्टमार्टम करना जरूरी हाेता है। दूसरी ओर एडवाइजरी यह है कि किसी भी काेराेना पाॅजिटिव मृतक का तब तक पाेस्टमार्टम न किया जाए, जब तक अत्यधिक जरूरी न हाे जाए।

ऐसे में शनिवार काे बीकानेर में आत्महत्या कर चुकी एक किशाेरी की पाॅजिटिव रिपाेर्ट के बाद पाेस्टमार्टम पर संशय खड़ा हाे गया। हालांकि यह जुदा बात है कि माैत का कारण स्पष्ट ताैर पर खुदकुशी पाए जाने और परिजनाें की ओर से पाेस्टमार्टम नहीं करवाने पर सहमति के बाद इसे टाल दिया गया। बीकानेर में यह पहला काेविड पाॅजिटिव मेडिकाे लीगल केस है।

काेविड हाॅस्पिटल का निरीक्षण डाॅ.साैंधी, सीएमएचओ मीणा ने अचानक पहुंच हालात देखे

काेविड हाॅस्पिटल में जिस वक्त एक युवक की माैत हुई ठीक उसी वक्त बीकानेर में काेविड कंडीशन पर नजर रखने के लिए विशेष ताैर पर जयपुर से नियुक्त डाॅ.साैंधी और सीएमएचओ डाॅ.बीएल मीणा आकस्मिक निरीक्षण पर थे। यहां मरीजाें से मिले। हालात देखे। खाने, सफाई, सुरक्षा, उपचार के बारे में जानकारी ली। यह रिपाेर्ट कलेक्टर काे दी जाएगी।

  • आमताैर पर एमएलसी केसेज में पाेस्टमार्टम हाेता है। गाइडलाइन यह है कि काेविड पाॅजिटिव केसेज में जब तक बहुत जरूरी नहीं हाे, पाेस्टमार्टम नहीं किया जाए। इस मामले में माैत का कारण स्पष्ट था। परिजन भी पीएम नहीं करवाने पर सहमत थे। ऐसे में उनकी सहमति के कारण पीएम नहीं किया गया। - डाॅ.ओपी सैनी, विभागाध्यक्ष मेडिकल काॅलेज फाॅरेंसिक मेडिसिन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Again, 27 new positives
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top