शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रही 15 साल पुरानी कबाड़ मिनी बसों को परिवहन विभाग अब छुट्टी करने जा रहा है। इन बसों के अब परमिट जा नहीं करेगा। शुरूआती जांच में 2200 मिनी बसों में से 260 बसें 15 साल पुरानी पाई गई है। इन्हें अब आरटीओ की ओर नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसके बाद इनके परमिट निरस्त किए जाएंगे। हालांकि इन बसों को लॉकडाउन से पहले ही 15 साल पूरे हो गए थे। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद परिवहन सेवा बंद कर दी गई थी। ऐसे में बसों को बंद करने की कार्रवाई रोक दी गई थी। अब वापस से बसों का संचालन शुरू हुआ तो कंडम बसों सड़क से हटाने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई एनजीटी के आदेश के तहत की जा रही है।

एनजीटी ने प्रदूषण कम करने के लिए जयपुर सहित पांच शहरों से 15 साल पुराने वाहनों को हटाने के आदेश दे रखे हैं। उधर सिटी मिनी बस यूनियन जयपुर के अध्यक्ष प्रशांत मील ने कहना है कि 15 साल पुरानी बसों को नोटिस दिए गए हैं और यूनियन इन बसों के लिए साल की छूट मांग रही। इस संबंध में परिवहन मंत्री को ज्ञापन दिया है। कोरोना काल में नए मॉडल की बसों का लाना संभव नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top