सरकारी कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 जुलाई से फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कॉलेज आयुक्तालय के अनुसार स्टूडेंट्स के मूल दस्तावेज भी कोरोना की परिस्थितियां सामान्य होने के बाद जांचे जाएंगे। एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स 28 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14 अगस्त तक कॉलेज ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। 17 अगस्त को कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। 22 अगस्त तक स्टूडेंट्स ई मित्र से फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद 29 अगस्त से फर्स्ट ईयर की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने की प्लानिंग है। गौरतलब है कि इस बार पर्सेंटाइल फार्मूले से एडमिशन नही होंगे। 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top