अजमेर रेल मंडल ने कुल 41 क्रेक ट्रेन का संचालन कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक चलाई जाने वाली नॉन स्टाप मालगाड़ी को क्रेक ट्रेन कहा जाता है। यह मालगाड़ी सामान्य दिनों में चलने वाली मालगाड़ियों के मुकाबले तेज रफ्तार से चलती है। इसमें पायलट और गार्ड एक-एक ही होता है।
क्रेक ट्रेन से समय और श्रम शक्ति की बचत होती है। प्रथम रिकॉर्ड के अंतर्गत मंडल ने पिछला श्रेष्ठ प्रदर्शन 19 जुलाई को 37 क्रेक ट्रेन का बनाया था। मंडल ने रेल परिचालन में अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गुरुवार को अपने ही दो रिकॉर्ड में सुधार करते हुए नए रिकॉर्ड बनाए गए।
मंडल ने गुरुवार को गुरुवार को मंडल की परिचालन औसत गति उच्चतम 48.06 किलोमीटर प्रति घंटा प्राप्त की गई, जबकि गत रिकॉर्ड में यह 46.19 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने बताया कि विजय सिंह मीना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, संतोष कुमार विजय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पॉवर) व परिचालन व यांत्रिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के समन्वय व सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें