राजकीय आदर्श माध्यमिक स्कूल डीग सहित जिलेभर में राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित किए गए स्कूलाें में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीग शहर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक के लिए गुरुवार तक विद्यार्थियों की ओर से एडमिशन के 122 से अधिक लिए आवेदन किए गए हैं।

अब इसी शैक्षणिक सत्र से बच्चों को इन सरकारी स्कूलाें में इंग्लिश मीडियम से पढाई कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से डीग सहित जिले के सभी 10 ब्लाक में एक-एक महात्मा गांधी राजकीय स्कूल इंग्लिश मीडियम खोले गए हैं। खोले गए सभी स्कूल पहले चरण सत्र 2020-21 में कक्षा एक से 8वीं तक हाेंगे। जिसके बाद अगले 4 वर्षों में स्कूल 9वीं से 12वीं तक में क्रमोन्नत होंगे।

नवीन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की पारदर्शी ढंग से लाॅटरी निकाली जएगी। इसके बाद क्रमवार वरीयता सूची तैयार की जाएगी। जो समय सारणी के अनुसार स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इससे भविष्य में रिक्त होने वाली सीटों को पूरी पारदर्शिता से भरा जाएगा।

ऐसे होगा सीटाें का निर्धारण: आरटीई के मानकों के अनुरूप सेक्शन निर्धारित किए गए हैं। महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया को लेेकर सीटे निर्धारित की गई हैं। कक्षा पहली से पांचवीं तक 30, छठवीं से आठवीं तक 35 एवं कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति सेक्शन 60 विद्यार्थी कक्षाओं में होंगे। कक्षा एक में सभी सीटाें के लिए तथा कक्षा दो से आठवीं में पूर्व अध्ययनरत विद्यार्थियों से सत्र 2020-21 में अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत रहने का विकल्प होगा। शेष का लॉटरी से चयन होगा।

2 अगस्त को निकाली जाएगी लॉटरी

इन स्कूूलाें में प्रवेश के लिए 20 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लेने की समयावधि रखी गई है। 31 जुलाई को प्राप्त आवेदनों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 2 अगस्त को कक्षा एक से आठवीं तक के लिए लाॅटरी निकाली जाएगी। 4 अगस्त को कक्षा एक से आठवीं में नवप्रवेशित विद्यार्थियाें की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 5 अगस्त को कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

विद्यार्थियों को नि:शुल्क मिलेंगी पुस्तकें : कुम्हेर। ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुम्हां में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य चेतना कटारा ने बताया कि नव स्थापित इस अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक आवेदन 30 जुलाई तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश के लिए 2 अगस्त को लॉटरी व 4 को नव प्रवेशी छात्रों की सूची चस्पा होगी। विद्यार्थी विद्यालय समय में आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 percent applications in Deeg, preference will be decided by lottery
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top