कमल वैष्णव
केंद्र सरकार द्वारा 59 चाइनीज मोबाइल एप्स पर बैन लगाने के साथ ही ये चर्चाएं शुरू हो गई, कि इन एप्स के बंद होने से भारतीय यूजर्स पर क्या फर्क पड़ेगा? इन एप्स के विकल्प है या नहीं और हंै तो किस एप का क्या विकल्प है। उनमें प्राइवेसी का क्या होगा? ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढने के लिए भास्कर ने कई साइबर विशेषज्ञों से चर्चा की।
इसमें सामने आया कि जो एप्स बैन किए हैं, उनमें से सभी के विकल्प गूगल प्ले या आईओएस एप्पल स्टोर पर हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने जो 59 एप्स बैन किए हैं, उनमें 27 यूटिलिटी से संबंधित हैं तो 8 वीडियो शेयरिंग, 6 सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के, 4 इंटरनेट ब्राउंजर, 3-3 एप्स शॉपिंग, गेम्स, न्यूज, ईमेल-मैप के हैं।
इन सभी मोबाइल एप्लिकेशन के विकल्प तो उपलब्ध है, लेकिन यदि किसी यूजर ने बैन किए गए एप्स में डाटा जैसे वीडियो या अन्य डॉक्यूमेंट्स उन पोर्टल पर स्टोर कर रखे हैं तो इन्हें जल्द से जल्द डाउनलोड कर लेना चाहिए, क्योंकि कुछ दिनों में एक-एक कर ये सभी बैन किए गए एप्स काम करना बंद हो सकते हैं।
डिलीट करना होंगे अपने आप नहीं हटेंगे
पुलिस विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर व साइबर एक्सपर्ट अर्जुन चौधरी के अनुसार सरकार के आदेश की पालना में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल अपने आईओएस प्लेटफार्म्स से इन ऐप्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। भारत में सेवाएं देने वाले इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और टेलीकॉम कंपनियां पालना में क्या-क्या कदम उठा रही हैं, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।
यदि ये कंपनियां सरकार द्वारा बैन किए गए सभी एप्स को अपने स्तर पर ब्लॉक करती है, तो ये न तो अपडेट होंगे और न ही इनके लिए सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल यूजर्स को अपने स्तर पर ही खुद के मोबाइल से येे एप्सको डिलीट या अनइंस्टॉल करना चाहिए, क्योंकि ये अपने आप नहीं हटेंगे।
चाइनीज यूटिलिटी एप
- कैम स्कैनर
- डीयू बैटरी सेवर
- डीयू क्लिनर, कैश क्लिनर, क्लीन मास्टर
- डीयू रिकॉर्डर
- वाइरस क्लिनर, क्यूक्यू सिक्यूरिटी सेंटर
- यूकैम मैकअप, ब्यूट्री प्लस, सेल्फीसिटी, मैतू, वंडर कैमरा, फोटो वंडर, स्वीट सेल्फी
- एमआई कम्यूनिटी
- पैरेलल स्पेस
- वी शिंक, ईएस फाइल एक्सप्लोरर
- बैदू ट्रांसलेट
- क्यूक्यू लॉन्चर
- डीयू प्राइवेसी, वॉल्ट
- शेयर इट, Xender
- क्यूक्यू प्लेयर, क्यूक्यू म्युजिक
वैकल्पिक यूटिलिटी एप
- एडॉब स्कैन, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लैंस, डॉक स्कैनर
- कैस्परस्की बैटरी लाइफ
- नॉर्टन क्लिनर, एवीजी क्लिनर, सी-क्लिनर, चीताह मोबाइल यूटिलिटी
- एजेड स्क्रीन रिकॉर्डर
- क्विक हील एंटी वायरस, एवीजी एंटीवायरस
- स्नैपचैट, जी-कैम, ओपन कैमरा, बी612, यूकैम फन, अगली कैमरा–फनी सेल्फी
- रेडिट ,मल्टीपल ऐप्स क्लोनर
- फाइल्सबाई गूगल, फाइल्स गो
- गूगल ट्रांसलेट, माइक्रोसॉफ्ट
- माइक्रोसॉफ्ट लॉन्चर, नोवा लाॅन्चर
- क्लॉक-द वॉल्ट, एप लॉक फिंगरप्रिंट, कैल्क बॉक्स
- फाइल ट्रांसर, फाइल्सबाई गूगल
- वीएलसी, एमएक्स प्लेयर
चीनी साेशल मीडिया एप
- टिक टॉक, क्वाई, हेलो, लाइकी
- वीबो
- वीमैट
वैकल्पिक सोशल मीडिया एप
- इंस्टाग्राम, यूट्यूब, स्नैप चेट
- रेडिट, ट्विटर
- टिंडर
चाइनीज इंटरनेट ब्राउजर
- यूसी ब्राउजर, सीएम ब्राउजर, एपीयूएस ब्राउजर, डीयू ब्राउजर
वैकल्पिक इंटरनेट ब्राउजर
- गूगल क्रॉम, मोजिला फायर फॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट ऐज
चाइनीज शॉपिंग एप
- शीन, रोमवी, क्लब फैक्ट्री
वैकल्पिक शॉपिंग एप
- स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिन्त्रा, अमेजॉन
चाइनीज गेम्स एप
- क्लैश ऑफ किंग्स, हगो प्ले विद फ्रेंड्स गेम्स, मोबाइल लिजेंड्स
वैकल्पिक गेम्स एप
- लूडो किंग, माइक्रोसॉफ्ट सोलिटेयर कलेक्शन, वूडू
चाइनीज न्यूज एप
- न्यूज डॉग, यूसी न्यूज, क्यूक्यू न्यूजफीड
वैकल्पिक न्यूज एप
- दैनिक भास्कर, इन सॉर्ट्स, फ्लिप बोर्ड, गूगल न्यूज, डेली हंट
चाइनीज मैसेजिंग व ईमेल-मैप्स एप
- वीचैट, क्यूक्यू इंटरनेशनल
- क्यूक्यू मैल, मैल मास्टर
- बैडू मैप
वैकल्पिक मैसेजिंग व ईमेल-मैप्स एप
- वॉट्सएप, टेलिग्राम, हाइक
- जीमेल, क्लाइंट, आउटलुक
- गूगल मैप, हीयर मैप्स
चाइनीज वीडियो शेयरिंग
- बिगो लाइव, वीवा वीडियो, वीमैट, वी वीडियो, विगो वीडियो
- मी वीडियो कॉल-शाओमी
- न्यू वीडियो स्टेटस, वी फ्लाई स्टेटस वीडियो
वैकल्पिक वीडियो शेयरिंग
- इंस्टाग्राम आईजीटीवी
- यू ट्यूब
- गूगल ड्यूओ,
- गूगल हैंगआउट
- काइन मास्टर, इन शॉट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें