काेराेना संक्रमण से जूझते जिले के रविवार काे सबसे चिंताजनक खबर आई। पॉजिटिव मिले एडीएम के पीए समेत कलेक्ट्रेट के छह और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब इसके संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है।
पिछले तीन दिन में अब तक कलेक्ट्रेट के अधिकारियाें और कर्मचारियाें व उनके परिवार के 12 पाॅजिटिव केस मिल चुके हैं। इधर, रविवार को ही कोरोना मरीजों की संख्या 401 हो गई। चिंता की बात ये है कि यह संख्या पिछले 24 दिन में दुगुनी हुई है। यानी गत 12 जून को जिले में मरीजों की संख्या करीब दो सौ थी जो अब 401 हो गई है।
सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर और पीएमओ डाॅ. शुभकरण कालेर ने बताया कि रविवार काे जिले में 11 नए पाॅजिटिव केस आने के बाद 401 संक्रमित मरीज हाे गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में दो लोग ऐसे हैं जो कलेक्टर के पीए व एडीएम के पीए के संपर्क में आए थे। खेतड़ी की नानूवाली बावड़ी में काेराेना संक्रमित के संपर्क में आए 21 साल की एक महिला काेराेना संक्रमित मिली। इसी तरह एक काेराेना संक्रमित सूरजगढ़ के भाेजा का बास का 51 साल का व्यक्ति है। इसके अलावा ककराना की एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है।
अब ज्यादा सतर्कता जरुरी
पिछले तीन दिन से कलेक्ट्रेट से जुड़े 12 मामले पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐसे में जरुरी है कि यहां बेवजह जाने से बचा जाए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि जिस तरह से पिछले साढ़े तीन महीने से हम कोरोना से लड़े हैं। वैसे ही आज भी एकजुट होकर इसका सामना करें। कलेक्ट्रेट में जागरुकता के लिए लगाया गया यह गुब्बारा भी यही संदेश दे रहा है कि सावधान रहिए।
एडीएम के निजी सहायक के परिवार में भी पॉजिटिव
एडीएम राजेन्द्र अग्रवाल के काेराेना पाॅजिटिव निकलने के बाद उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में कलेक्ट्रेट के 15 कर्मचारी, दाे निजी कर्मचारी और दाे परिवार के लाेग शामिल थे। इन 19 जनों में से अब तक 9 पाॅजिटिव मिल चुके हैं। इनमें एडीएम के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा, कलेक्टर व एडीएम के निजी सहायक, दाे चालक, तीन कर्मचारी शामिल हैं। इसी तरह कलेक्टर के निजी सहायक के संपर्क में सात लाेग थे। जिनमें उनके परिवार में एक पाॅजिटिव निकला है। वहीं एडीएम के निजी सहायक के परिवार में एक पाॅजिटिव मिला है। इधर, सामने आया है कि पॉजिटिव मिल चुके कलेक्टर के निजी सहायक दो जुलाई को दो अन्य लोगों के साथ जयपुर जाकर आये हैं।
अब सैंपल के लिए कलेक्ट्रेट में लगेगा शिविर
कलेक्ट्रेट से जुड़े आठ लाेगाें के पाॅजिटिव मिलने के बाद सकते में आए चिकित्सा विभाग के अधिकारियाें ने कम्युनिटी स्प्रेड काे राेकने के लिए कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियाें के सामूहिक सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चिकित्सा विभाग कलेक्ट्रेट सैंपल शिविर आयाेजित करेगा और कर्मचारियाें के सैंपल लेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें