जिले की स्कूलों को इसी माह 223 एलडीसी मिलेंगे। नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को पदस्थापन देने के लिए जिला स्तर पर 9 से 13 जुलाई तक काउंसलिंग होगी। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक उमाशंकर किराडू में काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नव चयनित कनिष्ठ सहायकों की काउंसलिंग हनुमान हत्था स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगी।
उन्होंने बताया कि सुबह 9.30 से 10.30 तक पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग उस दिन सबसे अंतिम मेरिट के बाद की जाएगी। वरीयता क्रम के अनुसार रोजाना 50 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें