हरड़िया के ईंट भट्टे पर शनिवार देर शाम को खेलते समय पानी टैंक में डूबने से अाठ साल के मासूम मौत हो गई। एचसी राजेश कुमार ने बताया कि हरड़िया के बालाजी ईंट भट्ठे पर चींचड़ाेली निवासी हेमराज मजदूरी करता है। उसके बच्चों के साथ उसके भाई देवीलाल का आठ वर्ष का बेटा धर्मवीर भट्ठे पर खेलने चला गया।
बच्चे पानी के टैंक के पास खेल रहे थे कि इस दौरान धर्मवीर पानी के टैंक पास चला गया और पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया। धर्मवीर को टैंक में गिरते देख उसके साथ खेल रहे बच्चे डर के मारे वहां से भाग गए। शाम को धर्मवीर के घर नहीं आने पर जब परिजनों ने तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसके साथ खेलने वाले बच्चों से पूछताछ की गई तो उसके टैंक में गिर जाने की बात सामने आई।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसको टैंक से निकालकर खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। बच्चे के चाचा हेमराज ने बताया कि धर्मवीर गांव के ही स्कूल में तीसरी कक्षा में पढता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें