सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर ने कार्रवाई कर रविवार को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मारुति वैन में झालावाड़ से स्मैक ला रहे 4 तस्करों को 300 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए आंकी गई है। सरगना कैलाश तंवर (23) और उसके साथी मारुति वैन मालिक रमेश रोहिला (28), जगदीश तंवर (25) व प्रेमसुख तंवर (25) अकलेरा, झालावाड़ के रहने वाले हैं। पूछताछ में स्मैक केशोरायपाटन कस्बे में छोटे तस्करों को सप्लाई करना बताया है।
पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहन लाल लाठर ने बताया कि सरगना कैलाश तंवर ने इससे पहले जयपुर, टोंक व सीकर जिले में भी स्मैक की सप्लाई करना स्वीकार किया है। मामले में गहनता से तफ्तीश कर तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए इससे जुड़े सभी अभियुक्तों का पता कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने बताया कि स्टेट क्राइम ब्रांच की क्रिमिनल इन्टेलिजेन्स सैल (सीईसी) को सूचना मिली थी कि झालावाड़ से एक मारुति वैन में कुछ तस्कर कोटा में स्मैक सप्लाई करने वाले हैं। सूचना पर सीईसी यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी के नेतृत्व में टीम झालावाड़ रवाना की गई।
रविवार सुबह से टीम कोटा-झालावाड़ हाईवे पर अनंतपुरा पुलिस के साथ छोटे चौपहिया वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक पुरानी मारुति वैन कोटा की ओर आती दिखाई दी। जिसे अनन्तपुरा थाने की जगपुरा चौकी के सामने रोक कर तलाशी ली तो पीछे की सीट के नीचे गुप्त स्थान बनाकर तीन पैकेटों में स्मैक छिपा कर रख रखी थी। वैन में सवार चारों तस्करों को गिरफ्तार कर अनन्तपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें