गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने जनवरी से जुलाई तक सात महीनों में एक महीना छोड़ कर लगभग हर महीने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। हालांकि इस बार मात्र 3 रुपए प्रति सिलेंडर की ही बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इस बार भी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
कॉमर्शियल सिलेंडर में 2 रुपए प्रति सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी की गई है। तीन महीने में घरेलू गैस सिलेंडर 598.5 रुपए से बढ़ कर 613 रुपए तथा कॉमर्शियल सिलेंडर 1079.5 रुपए से बढ़ कर 1191 रुपए हो गए। इस दौरान उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिली है। जुलाई के लिए सिलेंडर की नई दर की घोषणा बुधवार को सुबह की गई। पिछले महीने की तरह इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर पर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल पाएगी।
हर महीने 2.85 लाख सिलेंडर की खपत
शेखावाटी गैस सर्विस के संचालक रामसिंह कुमावत ने बताया कि तेल कंपनियों ने जुलाई के लिए 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर 3 रुपए तथा कॉमर्शियल पर 2 रुपए बढ़ाए हंै। एलपीजी के सहायक मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में रसोई गैस के करीब 5.65 लाख उपभोक्ता है हर महीने 2.85 लाख सिलेंडर की खपत होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें