जेईई मेन-2 व नीट को लेकर अब स्थिति जल्द साफ हो जाएगी। इसकी सूचना एमएचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने टि्वटर के माध्यम से दी है। जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना भी परीक्षा से 15 दिन पहले जारी होनी है। मेन के स्लॉट्स 18 जुलाई से शुरू होने हैं।

ऐसे में एडमिट कार्ड को लेकर सूचना तीन जुलाई को जारी कर करनी है। एमएचआरडी मिनिस्टर पोखरियाल ने बताया कि मेन व नीट को लेकर लाखों छात्रों व अभिभावकों ने विभिन्न माध्यमों से अपने विचार रखे हैं। इन विचारों एवं सुझावों के अध्ययन के लिए मंत्रालय द्वारा कमेटी गठित की गई है। कमेटी को कोरोना संक्रमण की स्थिति का ध्यान रखते हुए परीक्षा के आयोजन के बारे में सिफारिश शुक्रवार तक देने के लिए कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top