जिला कलक्टर उमरदीन खान ने कहा है कि जिले में धार्मिक स्थानों पर मेलों में आने वाले कांवड़ियों तथा मंदिरों एवं दरगाहों पर आने वाले श्रद्धालुओं पर अभी पाबंदी रहेगी।ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से कम संख्या में धार्मिक स्थलों पर राज्य सरकार ने सोशल डिस्टेिंसिंग, मास्क पहनने एवं सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना करते हुए धार्मिक स्थलों पर जाने की इजाजत दे दी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में इन पर रोक रहेगी। खान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धार्मिक गुरुओं एवं एसडीओ को इस बारे में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा है कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर दिनभर में 50 से कम श्रद्धालु दर्शन करने आएं। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना करवाई जाए। इसके लिए सभी एसडीओ को निर्देश दिए। साथ ही नमाज के लिए मौलवी मुअजिन एवं जो पहले निर्धारित मुतवल्ली आ रहे थे वे ही नमाज अदा करेंगे, खान ने कहा कि जिले में धार्मिक स्थलों के पास इस बारे में जानकारी देने वाली वॉल पेंटिंग करवाई जाए। बैठक में मलसीसर एसडीएम डॉ. अमित यादव, एएसपी वीरेंद्र मीणा, झुंझुनूं एसडीएम सुरेन्द्र यादव सहित सभी एसडीओ एवं धार्मिक गुरु मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें