लॉकडाउन के दौरान सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को फौरी राहत दी थी, लेकिन अब इसका उलटा असर सामने आने लगा है। पिछले चार महीनों के दौरान डिस्कॉम के सात लाख उपभोक्ता ऐसे थे, जिन्होंने बिल ही जमा नहीं करवाए। अब इनको दो फीसदी पेनल्टी ताे भरनी ही पड़ेगी, निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं करवाया ताे कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
वहीं लॉकडाउन के दौरान 13 लाख उपभोक्ता ऐसे थे, जिन्होंने समय पर बिजली के बिल जमा करवाए थे। जोधपुर डिस्कॉम की मुख्य लेखाधिकारी पुष्पा मित्तल ने बताया जून तक 600 करोड़ रुपए का कलेक्शन होना था, लेकिन इससे ज्यादा 680 करोड़ रुपए जमा हो गए। यदि 7 लाख उपभोक्ता भी बिल जमा करवाते ताे यह आंकड़ा और बढ़ सकता था।
वित्त और लेखा विंग की बैठक में तैयारी
ज्यादा से ज्यादा वसूली करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के एमडी अविनाश सिंघवी ने गुरुवार को कॉर्पोरेट ऑफिस में वित्त और लेखा विंग के वरिष्ठ अफसरों की बैठक ली। इसमें वसूली की तैयारियों पर चर्चा की गई। सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को सर्किल और एआरओ ऑफिस के अनुसार लिस्टिंग की जाएगी।
इन उपभोक्ताओं को जुलाई में मिलने वाले बिलों में पेनल्टी की राशि जोड़कर दी जाएगी। निर्धारित सीमा तक बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए ओ एंड एम टीम को नियुक्त किया जाएगा। ये लिस्ट के अनुसार कनेक्शन काटेगी अाैर मौके पर ही राशि जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को राहत भी देगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें