काेराेना महामारी के दाैरान जेडीए की बेशकीमती जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा ही नहीं किया, जाेजरी नदी के समीप गहरा गढ्डा खाेदकर सीवरेज का गंदा पानी चुरा अतिक्रमण की जमीन पर फसल भी उगा दी। जेडीए दस्ता माैका निरीक्षण के लिए निकला ताे खुद की जमीन पर फसल देखकर हैरान रह गया।
जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देश पर गुरुवार काे जेडीए के अतिक्रमण निराेधक दस्ता माैके पर पहुंचा आैर जमीन काे अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके बाद जाेजरी नदी के समीप गंदा पानी चुराने के लिए खाेदे गए गड्ढे काे भी बंद करवा दिया।
आयुक्त ने बताया कि ग्राम कुड़ी भगतासनी के खसरा संख्या 326 में जेडीए की जमीन पर अतिक्रमियाें ने कब्जा जमा लिया और एक किमी लंबी कांटाें की झाड़ियां, बाड़ व धाेरा-पाल बनाकर फसल उगा दी। यही नहीं, सिंचाई के लिए अतिक्रमी ने जाेजरी नदी के समीप 15 फीट चाैड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा खाेदकर सीवरेज का पानी चुरा लिया। इस गड्ढे में पाइप व पंप लगाकर सिंचाई भी करने लगे।
जेडीए दस्ते ने खुद की जमीन पर बाड़ व धाेरा-पाल काे ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त करवा दिया। इसी प्रकार मामा अचलेश्वर प्रसाद याेजना के भूखंड संख्या 201अ पर कांटाें की बाड़ व धाेरा-पाल बनाकर किए गए अवैध निर्माण काे भी ध्वस्त कर बड़े भूखंड काे अतिक्रमण मुक्त करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें