भीलवाड़ा शहर में 80 मतदान केंद्र बदलने पड़े हैं। दैनिक भास्कर ने मतदान केंद्र बनाने में रही खामियाें काे लेकर प्रमुखता से कई खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नए सिरे से सर्वे शुरू हुआहै। सर्वे में पाया कि 80 मतदान केंद्र गलत तरीके से बनाए हैं। इन मतदान केंद्राें के कारण लाेगाें काे तीन से लेकर पांच-पांच किलाेमीटर दूर वाेट देने जाना पड़ता, लेकिन अब सुधार हाे जाने से इनकाे वाेट देने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर ही जाना हाेगा।

इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नगर पालिका शिवप्रसाद एम नकाते ने साेमवार काे आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा कि राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन) नियम-1994 के नियम-27(1) के अंतर्गत नगर परिषद के चुनाव को लेकर 30 जून को प्रकाशित मतदान केंद्राें की सूची में आंशिक संशोधन कर नए मतदान केंद्र घाेषित किए हैं। पूर्व में प्रकाशित सूची में संशोधन करते हुए 80 मतदान केंद्र में बदलाव किया है।

अब मतदाताओं की संख्या का बदलने इंतजार

वार्डाें के अनुसार मतदाताओं की संख्या में भी बड़े पैमाने पर अंतर है। प्रथम दृष्टया 32 वार्डाें में गड़बड़ियां हुई हैं। छह वार्ड ताे ऐसे थे जिनमें जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हाे गए थे। अब नए सिरे से वार्डाें के अनुसार भी मतदाता सूची जारी की जाएगी।

21% मतदान केंद्र बदले

भीलवाड़ा शहर में 383 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 80 मतदान केंद्राें में बदलाव किया है। यह कुल मतदान केंद्राें का करीब 21 प्रतिशत है। यह पहला माैका है जब सूचियां बनाते समय बड़े पैमाने पर मतदान केंद्राें काे इधर से उधर करके बदल दिया। इस कारण मतदाता सूची का लाेगाें में जबरदस्त तरीके से विराेध शुरू हाे गया था। आखिर जिला निर्वाचन अधिकारी काे नए सिरे से सर्वे के आदेश देने पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
So many mistakes that 80 polling stations had to change after publication of voter list
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top